बिहार मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना 2021 |
राज्य सरकार ने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के नाम से बिहार से बाहर कहीं और जगह तथा विदेशों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए एक नई योजना शुरू की है। जिसका नाम है:- Bihar Mazdoor Accident Grant Scheme
यदि आप भी बिहार मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना [Bihar Mazdoor Accident Grant Scheme]का लाभ उठाना चाहते हैं तथा आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो कृपया इस लेख को शुरू से लेकर लास्ट तक जरूर पढ़िए|
बिहार मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना 2021 |
लेख | बिहार मजदुर दुर्घटना अनुदान योजना |
उम्मीदवार | राज्य के प्रवासी मजदुर |
उदेश्य | श्रमिकों को आर्थिक मदद |
अनुदान मिलने की अवधी | 14 दिन |
Official website | Service Online Bihar |
बिहार मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना का दस्तावेज |
बिहार मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रकार के दस्तावेज होना आवश्यक है:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- प्रवासी मजदूर पहचान प्रमाणपत्र
- गवाहों का नाम एवं हस्ताक्षर
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत निःशक्तता प्रमाण पत्र या मृत्युप्रमाण पत्र
बिहार मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के तहत कितनी मिलेगी अनुदान राशि? |
बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के अंतर्गत काम करते समय होने वाली दुर्घटना से प्रवासी मजदूर की मृत्यु होती है तो उनके परिवार को ₹100000 के अनुदान राशि दी जाती है|
तथा मजदूर काम करते समय दुर्घटना में अस्थाई रूप से अपंग या विकलांग हो जाता है तो उन्हें 75000 रुपए तथा आंशिक रूप से अपंग होने पर उन्हें 37500 रुपए का अनुदान राशि दिया जाता है|
कैसे करें आवेदन बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के लिए |
Step:- 1. सर्वप्रथम आपको नीचे बटन पर क्लिक करके RTPS Service Online Bihar की Official website पर जाना है|
Step:- 2. फिर आपको ऑनलाइन आवेदन देकर मेनू में RTPS Service के नीचे Services of Labor Resources Department पर क्लिक करना होगा|
फिर उसके नीचे आपको बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के लिए आवेदन का लिंक मिल जाएगा फिर आपको उस पर क्लिक करना है जैसे कि नीचे फोटो में दिया हुआ है|
Step:- 3. फिर आपके सामने बिहार राज प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के लिए एक आवेदन का फॉर्म खुलकर सामने आएगा|
फिर उसमें आपको सबसे ऊपर आवेदन का प्रकार चुनना है फिर उसके बाद मजदूर का नाम पता मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी इत्यादि डालना है|
Step:- 4. अगला फॉर्म में आपको अपना बैंक खाता का विवरण सही सही डालना है जैसे कि नीचे फोटो में दिया हुआ है|
Step:- 5. फिर उसके बाद दुर्घटना के विवरण देना है कि दुर्घटना कब हुई और कहां हुई आदि सभी जानकारी ठीक से भरना होगा|
Step:- 6. फिर उसके बाद अपने गवाहों के नाम और मजदूर से उनका क्या संबंध है यह सभी जानकारी ठीक ठीक से भरने होंगे| जैसे कि नीचे फोटो में दिया हुआ|
Step:- 7. लास्ट में आपको I Agree पर ठीक लगा कर के कैप्चा भरना और सभी बटन पर क्लिक कर देना जैसे नीचे फोटो में दिया हुआ है|
Step:- 8. जैसे ही आप इसे सबमिट करेंगे, आपको दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए कहा जाएगा। आपको सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अंतिम फॉर्म को आवेदन पत्र में जमा करना होगा।
आवेदन पत्र अंतिम जमा होने के बाद आपको एक प्राप्त करने वाला फॉर्म प्राप्त होगा। जिसका प्रिंटआउट आपको निकल कर अपने पास सुरक्षित रखना है।
तो आप इस प्रकार से घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से बिहार राज्य प्रवासी श्रमिक दुर्घटना अनुदान योजना के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना से संबंधित कुछ पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) |
Q 1. बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना का लाभ किन्हे मिलेगा?
Ans:- बिहार प्रवासी मधु दुर्घटना योजना का लाभ बिहार राज्य से कहीं बाहर या विदेश में काम करने वाले मजदूरों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा|
Q 2. बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना के तहत कितने रुपए का अनुदान राशि दिया जाएगा?
Ans:- बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना के तहत मजदूरों के परिवारों को 100000 रुपए तक की अनुदान राशि दी जाएगी|
Q 3. बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना का लाभ कितने दिनों के अंतर्गत मिलेगा?
Ans:- बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना का लाभ आवेदन करने के 14 दिन के बाद आपके अनुदान की राशि आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगी तथा कभी-कभी अधिकारियों की लापरवाही की वजह से थोड़ा ज्यादा समय लग जाता है|
Note:- इसी प्रकार केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी सबसे पहले हम आप तक अपनी वेबसाइट Sarkariresurt.com के माध्यम से पहुंचाते रहेंगे, इसलिए आप हमारी वेबसाइट को फॉलो करना न भूलें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर अवश्य करें।
इस लेख को लास्ट तक पढ़ने के लिए आपको बहुत-बहुत शुक्रिया,,,,
आप चाहे तो नीचे दिए गए Social media icon पर क्लिक करके हमारे साथ जुड़ सकते हैं ताकि आने वाली नई योजना की जानकारी सबसे पहले आप तक पहुंच सके।